Thursday, December 27, 2012

चला न कोई मन्त्र ======
२७-१२-२०१२ 
सूरज को अगवा किया ,  रचा नया षड्यंत्र |
सब पर छाया कोहरा ,चला  न  कोई मन्त्र |
चला न कोई मन्त्र , शीत  है  छुरियां घोपे |
जर्सी स्वेटर आम , निकल  आये  हैं  टोपे |
सहने को मजबूर ,करें क्या किससे शिकवा |
करें कहाँ फरियाद ,किया सूरज को अगवा ||

डॉ अजय जनमेजय 

No comments: