Wednesday, December 26, 2012

88 के हुए अटल ======
२५-१२-२०१२ 
अठ्ठासी अब साल के ,हुए अटल जी आज |
कहें विरोधी आपके , इनके अच्छे काज |
इनके अच्छे काज , सदा से सबके प्यारे |
चाहे दल हों भिन्न ,देश के राज - दुलारे |
राजनीत में आप,जिए ज्यों इक सन्यासी |
शतक करेंगे पूर्ण , हुए हैं साल अठ्ठासी ||

डॉ अजय जनमेजय

No comments: