पूजा कन्या की करें ,विधि विधान के संग |
आदि शक्ति माता भरें ,खुशियों के सब रंग |
खुशियों के सब रंग ,ज़िन्दगी में आ जाते |
पूजन नौ दिवसीय ,पूर्ण मन से कर पाते |
नवरात्रों में पूज्य ,न कोई माँ सा दूजा |
भोजन ,आदर ,भेंट ,करें कन्या की पूजा |
डॉ -अजय जनमेजय
No comments:
Post a Comment